पाथवेज वर्ल्ड स्कूल के किड्स व नर्सरी के बच्चों ने किया डुमरांव शहर का शैक्षिक परिभ्रमण
पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, डुमरांव के किड्स और नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बुधवार का दिन सीख और रोमांच से भरपूर रहा। विद्यालय के 62 छोटे-छोटे बच्चे शैक्षिक परिभ्रमण पर डुमरांव शहर के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और मनोरंजन स्थलों का भ्रमण करने निकले। बच्चों के चेहरे पर उत्सुकता और आंखों में जिज्ञासा साफ झलक रही थी।
केटी न्यूज/डुमरांव
पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, डुमरांव के किड्स और नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बुधवार का दिन सीख और रोमांच से भरपूर रहा। विद्यालय के 62 छोटे-छोटे बच्चे शैक्षिक परिभ्रमण पर डुमरांव शहर के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और मनोरंजन स्थलों का भ्रमण करने निकले। बच्चों के चेहरे पर उत्सुकता और आंखों में जिज्ञासा साफ झलक रही थी।

-- इतिहास, आस्था और प्रकृति से हुआ परिचय
यह शैक्षिक परिभ्रमण विद्यालय के इंजीनियर आर. राघवन के कुशल देखरेख में संपन्न हुआ। परिभ्रमण के दौरान बच्चों को डुमरांव शहर के प्रमुख स्थलों ऐतिहासिक राजगढ़, बिहारी जी का मंदिर, काली मंदिर, छठिया पोखरा पार्क तथा शहीद पार्क का भ्रमण कराया गया।इन स्थलों पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को सरल भाषा में उनके महत्व के बारे में बताया गया, जिससे बच्चे न केवल स्थानों को देख पाए बल्कि उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पक्ष को भी समझ सके।

-- खेल-खेल में सीखने का अनोखा अनुभव
यात्रा को और भी आनंददायक बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रास्ते भर बच्चों के साथ गीत, कविताएं, छोटे-छोटे खेल और संवादात्मक गतिविधियां कराईं। इससे बच्चों का उत्साह बना रहा और परिभ्रमण एक यादगार अनुभव में बदल गया।छठिया पोखरा पार्क और शहीद पार्क में बच्चों ने खुली हवा में प्रकृति का आनंद लिया और सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया।
-- शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास - आर. राघवन
इस अवसर पर इंजीनियर आर. राघवन ने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह बच्चों के आत्मिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह की यात्राएं बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाती हैं और उन्हें समाज, संस्कृति व पर्यावरण से जोड़ती हैं।

-- अभिभावकों ने भी जताई खुशी
बच्चों के सुरक्षित, आनंददायक और ज्ञानवर्धक परिभ्रमण को लेकर अभिभावकों में भी संतोष देखा गया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करती हैं।इस तरह पाथवेज वर्ल्ड स्कूल का यह शैक्षिक परिभ्रमण नन्हे बच्चों के लिए सीख, आनंद और संस्कारों से भरपूर एक यादगार अनुभव बन गया।

