Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

स्कॉर्पियो लूटकांड में पुलिस का शिकंजा, तकनीकी जांच से दो आरोपित दबोचे

चक्की थाना क्षेत्र के विशेश्वर डेरा के समीप हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना का पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए खुलासा करना शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकालुपुर निवासी पप्पू यादव, पिता मुन्ना यादव तथा नैनीजोर निवासी नीतीश यादव, पिता शंभू यादव के रूप में हुई है।

स्कॉर्पियो लूटकांड में पुलिस का शिकंजा, तकनीकी जांच से दो आरोपित दबोचे

स्कॉर्पियो लूटकांड में पुलिस का शिकंजा, तकनीकी जांच से दो आरोपित दबोचे

केटी न्यूज/चक्की

चक्की थाना क्षेत्र के विशेश्वर डेरा के समीप हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना का पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए खुलासा करना शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकालुपुर निवासी पप्पू यादव, पिता मुन्ना यादव तथा नैनीजोर निवासी नीतीश यादव, पिता शंभू यादव के रूप में हुई है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अब लूटकांड में शामिल अन्य आरोपितों तक पहुंचने के लिए पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।मामला 30 जून का है। आरा जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी हरिओम सिंह अपनी स्कॉर्पियो से बलिया से वापस लौट रहे थे। विशेश्वर डेरा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया।

स्कॉर्पियो लूटकांड में पुलिस का शिकंजा, तकनीकी जांच से दो आरोपित दबोचे

इसके बाद हथियार के बल पर उन्हें स्कॉर्पियो से नीचे उतार दिया गया और बदमाश वाहन के साथ उनके दो आईफोन मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चक्की पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की सक्रियता का नतीजा रहा कि वारदात के महज दो दिन बाद नैनीजोर थाना क्षेत्र से लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली गई। हालांकि, घटना में शामिल बदमाशों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। लूटकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

स्कॉर्पियो लूटकांड में पुलिस का शिकंजा, तकनीकी जांच से दो आरोपित दबोचे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।