डुमरांव के साफाखाना रोड में शराब निर्माण का उद्भेदन, 80 लीटर देशी शराब जब्त, 200 लीटर जावा विनष्ट

डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के साफाखाना रोड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो घरों से 80 लीटर देशी शराब बरामद करने के साथ ही 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को जमीन पर गिरा विनष्ट किया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए है। वहीं, शराब निर्माण व तस्करी के आरोप में दो तस्करों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।

डुमरांव के साफाखाना रोड में शराब निर्माण का उद्भेदन, 80 लीटर देशी शराब जब्त, 200 लीटर जावा विनष्ट

-- गुप्त सूचना पर डुमरांव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी, मौके से शराब बनाने व भंडारण के कई उपकरण बरामद, दो तस्कर चिन्हित, एफआईआर दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के साफाखाना रोड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो घरों से 80 लीटर देशी शराब बरामद करने के साथ ही 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को जमीन पर गिरा विनष्ट किया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए है। वहीं, शराब निर्माण व तस्करी के आरोप में दो तस्करों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साफाखाना रोड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में शराब का निर्माण व तस्करी की जा रही है।

इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई तथा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।इस दौरान पूर्व से शराब निर्माण के रूप में चिन्हित किए गए जितेन्द्र मुसहर तथा मान्ती देवी पति स्व. गोविंद मुसहर के घरों से 40-40 लीटर समेत कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब मिला। इस दौरान घरवाले फरार हो गए थे। वहीं, उनके घरों तथा घर के आस पास मिट्टी के अंदर प्लास्टिक के गैलन में दबा कर रखे गए करीब 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब (जावा) को जमीन पर गिरा विनष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चिन्हित किए गए जितेन्द्र मुसहर व मान्ती देवी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-- तस्करी के जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है काम

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। इसके लिए इलाके में शराब निर्माण व तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जल्दी ही तस्करी के पूरे नेटवर्क को नेस्तानबूद कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ पुलिस के इस तेवर से तस्करों का मनोबल टूट गया है। 

-- साफाखाना रोड के अलावे बंझू डेरा व नोनिया डेरा में भी होता है शराब का निर्माण

बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद डुमरांव थाना क्षेत्र के कई गांवों में चोरी-छिप्पे शराब निर्माण की जानकारी मिलते रही है। कई बार पुलिस की छापेमारी में भी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार साफाखाना रोड की अनुसूचित जाति बस्ती के अलावे डुमरांव थाना क्षेत्र का बंझू डेरा व नोनिया डेरा जैसे गांव भी शराब निर्माण के लिए कुख्यात है। इन दोनों गांवों में भी छापेमारी के दौरान कई बार शराब निर्माण व तस्करी की पुष्टि हो चुकी है।