Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

अवैध संबंध में गई थी तियरा के अंकित की जान, एक गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा के अंकित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। उसकी हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है।

अवैध संबंध में गई थी तियरा के अंकित की जान, एक गिरफ्तार

_ डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, फरार चल रहा है मुख्य आरोपित

- हत्यारों ने पहले शराब पिलाई फिर काट दी गर्दन, शादीशुदा महिला से था मृतक का अवैध संबंध

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा के अंकित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। उसकी हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है। हत्यारों ने उसे झांसे में ले पहले शराब पिलाई फिर जब उस पर शराब का नशा चढ़ गया तो धारदार चाकू से उसकी गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया तथा शव को तियरा-बहुआरा पथ स्थित नहर में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। सदर डीएसपी धीरज कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। 

डीएसपी ने बताया कि तियरा निवासी राधेश्याम सिंह का पुत्र अंकित कुमार 25 अगस्त को घर से गायब हो गया था। उसके पिता ने राजपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस अभी उसका पड़ताल ही कर रही थी कि अगली सुबह तियरा बहुआरा पथ स्थित नहर से उसका शव बरामद हुआ। धारदार हथियार से गला रेत उसकी हत्या की गई थी। किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अंकित के रूप में की थी, वही पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद मामले की तफ्तीश शुरू की थी। 

सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता

इस मामले में एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर हत्याकांड के उद्भेदन का निर्देश दिया था। इस टीम ने आस पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल सीडीआर तथा लोगों से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में धनसोई थाना क्षेत्र के जगमनपुर गांव निवासी निर्मल पाठक के पुत्र प्रेमचंद पाठक को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारने के साथ बताया कि धनसोई थाना क्षेत्र के ही दुल्फा गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र सोनू कुमार की फुफेरी बहन जो शादीशुदा थी, उससे मृतक का अवैध संबंध था। इसी से नाराज सोनू ने उसकी हत्या की है। पुलिस को प्रेमचंद ने बताया कि सोनू ने उसे साजिश के तहत बुलाया था। पहले उसे शराब पिलाई गई थी तथा बाद में सोनू ने चाकू से उसका गला काट दिया, जबकि मैं उसका हाथ पकड़ा था। हालाकि, मुख्य आरोपित सोनू फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वही, पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में सदर डीएसपी के अलावे राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा राजपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।