Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नगद समेत लाखों के आभूषण की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नगद समेत लाखों के आभूषण की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

- बीती रात राजपुर थाना क्षेत्र के भलुहा गांव की है घटना

केटी न्यूज/राजपुर   

व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नगद समेत लाखों के आभूषण की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

राजपुर थाना क्षेत्र के भलुहा गांव के एक व्यवसायी के घर से अज्ञात चोरों ने ढाई लाख नगद समेत लाखों रूपए मूल्य के आभूषण उड़ा लिए और आसानी से चंपत हो गए। घर के सदस्यों की सुबह नींद खुली तो खुले दरवाजे व अस्त-व्यस्त सामानों को देख भौचक हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहा पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की जा रही है। घटना सोमवार की रात्रि की है।

व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नगद समेत लाखों के आभूषण की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार जहां किराए के मकान में रह रहे व्यवसायी सोनू साह भलूहा में रहकर व्यवसाय करता है। तथा व्यवसाय को विस्तार करने के लिए किसी बैंक से लोन लेकर ढाई लाख रुपए की निकासी की थी। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात्रि खाना खाकर घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए। तथा मंगलवार के अहले सुबह जब स्वजनों की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले व बिखरे पड़े सामानों को देख भौचक हो

व्यवसायी के घर से 2.5 लाख नगद समेत लाखों के आभूषण की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

गए। इस दौरान वह रखे रुपयों व आभूषणों को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार के अन्य सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। इस घटना की जानकारी के बाद आसपड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई थी। वही, चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।