स्व. शशि यादव की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को परोसा गया सम्मान का प्रसाद

रविवार को बक्सर में सेवा और संवेदना का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित “भोजन बैंक बक्सर” ने अपने 46वें सप्ताह में जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया। यह आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय शशि यादव की 20वीं पुण्यतिथि को समर्पित रहा, जिसमें उनके भतीजे दीपक यादव ने विशेष रूप से भोजन वितरण की जिम्मेदारी निभाई।

स्व. शशि यादव की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को परोसा गया सम्मान का प्रसाद

-- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के भोजन बैंक का 46वां सप्ताह, समाजसेवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को बक्सर में सेवा और संवेदना का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित “भोजन बैंक बक्सर” ने अपने 46वें सप्ताह में जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया। यह आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय शशि यादव की 20वीं पुण्यतिथि को समर्पित रहा, जिसमें उनके भतीजे दीपक यादव ने विशेष रूप से भोजन वितरण की जिम्मेदारी निभाई।दीपक यादव ने कहा कि स्व. शशि यादव द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी जिले में याद किए जाते हैं। वे सभी वर्गों के कमजोर और वंचित लोगों की आवाज थे।

उनके कार्यों की बदौलत लोगों ने उन्हें स्नेहपूर्वक “बिहार सरकार” की उपाधि दी थी। पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन शिक्षक लक्ष्मी नारायण, आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी दूध), प्रभात शर्मा एवं बबलू गुप्ता ने किया। मौके पर चंदन कुमार उपाध्याय, आर्यन उपाध्याय, प्रभात शर्मा और संजय सिंह ने संस्थान की पहल को काबिले-तारीफ बताते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है और ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग को तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर संस्थान को खाद्य सामग्री के रूप में आनंद कुमार (मदर डेयरी), एक महिला अभिभावक तथा श्याम जी केशरी ने सहयोग दिया।

वहीं आर्थिक सहयोग विजय वर्मा, मुन्ना सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक वर्मा और रमेश वर्मा सहित अन्य समाजसेवियों ने प्रदान किया। संस्थान की टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संतोष राय, संतोष पासवान, प्रमोद केशरी (एलआईसी), दिव्यांग संघ बक्सर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, शिक्षक अर्जुन सिंह, अजय गुप्ता, संजय सिंह, चंदू सिंह, शिवम राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ जी एवं हाफी इमरान शामसी ने सभी सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भोजन वितरण के उपरांत भुआली वर्मा द्वारा टीम के साथ पूर्व की भांति गौ-ग्रास अर्पित कर गौ सेवा भी की गई। संस्थान के सचिव राजीव कुमार और भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के कृष्ण देव चौधरी ने अपील की कि आगामी रविवार सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कर पुण्य के भागी बनें और इस सेवा कार्य को निरंतर बनाए रखने में सहयोग दें।