पुलिस दबिश में शराब से भरी कार जब्त, तस्कर फरार
राजपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सोनी गांव के समीप एक संदिग्ध महिंद्रा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।


केटी न्यूज/राजपुर
राजपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सोनी गांव के समीप एक संदिग्ध महिंद्रा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्ती अभियान पर निकली हुई थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश की ओर से एक तेज रफ्तार महिंद्रा वाहन बिहार सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मंगराव पुल के पास पुलिस टीम को देखकर चालक घबरा गया और वाहन की गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया।पुलिस दबाव बढ़ता देख चालक ने सोनी गांव के पास वाहन छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से विभिन्न पेटियों में रखी करीब 207 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्कर और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई में एसआई सुभाष कुमार, मोहम्मद वकार गौसी एवं एएसआई धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

