564 लीटर शराब बरामदगी में फरार तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामदास राय के डेरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने स्कॉर्पियो से 564.96 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जयप्रकाश ठाकुर उर्फ जेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

केटी न्यूज/सिमरी।
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामदास राय के डेरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने स्कॉर्पियो से 564.96 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जयप्रकाश ठाकुर उर्फ जेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो सवार भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी आदित्य कुमार सिंह को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका सहयोगी जयप्रकाश ठाकुर फरार होने में सफल रहा।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 564.96 लीटर थी। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर जयप्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में जुटे लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

