पशु वाहन से पैसा वसूलने के मामले में बक्सर नगर थाना में तैनात दरोगा जूही कुमारी समेत चार पर एफआईआर

शनिवार की दोपहर एक पशु वाहन से पुलिस गश्ती के द्वारा पैसा वसुली का वीडियों सामने आया था। जिसके बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य के द्वारा बक्सर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार को जांच दिया गया।

पशु वाहन से पैसा वसूलने के मामले में बक्सर नगर थाना में तैनात दरोगा जूही कुमारी समेत चार पर एफआईआर

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार की दोपहर एक पशु वाहन से पुलिस गश्ती के द्वारा पैसा वसुली का वीडियों सामने आया था। जिसके बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य के द्वारा बक्सर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार को जांच दिया गया। जांच रिर्पोट के बाद नगर थाना में एसपी शुभम आर्य के द्वारा निर्देश के बाद एफआईआर किया गया। इसके साथ ही पुरी एसआई जूही कुमारी सहित चार लोगों को सस्पेंड भी कर सभी को लाईन हाजिर कर दिया गया। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एसआई जूही कुमारी समेत चार लोगों पर एफआईआर हुआ है। जिसमें दो होमगार्ड जवान व एक चालक है। विशेष जानकारी वरीय पदाधिकारी देगें।

क्या है मामला

वर्दी पर लगा अवैध पैसा वसूली का दाग, डीएसपी ने शुरू की पड़ताल 

फोटो खबर 

मामला टाउन थाना पुलिस द्वारा पशु वाहन से अवैध राशि की वसूली का 

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर नगर थाना के पुलिस की गश्ती टीम पर पशु वाहन से अवैध पैसा वसूली का वीडियो प्रसारित हुआ है। नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद बक्सर पुलिस की पब्लिक में भद्द पिटने लगी। चर्चा यह भी की क्या बक्सर पुलिस को डर के साथ शर्म भी खत्म हो चुकी है। मामला संज्ञान में आने के बाद वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की जिम्मेदारी एसपी शुभम आर्य ने सदर डीएसपी धीरज कुमार को देकर तत्काल प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा है। डीएसपी ने तत्काल एसपी के निर्देश का पालन करते हुए जांच पूरी की। प्रतिवेदन समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस के गश्ती टीम ने पशु वाहन से अवैध राशि की वसूली की है। यह वायरल वीडियो सही है। डीएसपी ने मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी शुभम आर्य को सौंप दिया है। बताया जाता है कि नगर थाना की सब इंस्पेक्टर जूही शुक्रवार की शाम क्षेत्र में गश्ती करने निकली थी। इस दौरान पशु वाहन से बीच सड़क पर ही अवैध वसूली करा रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद बक्सर पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई।