Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म में भोज खा कर लौट रहे चौकिदार पर लाठी-डंडे से हमला

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में तैनात एक चौकीदार पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बुधवार की शाम की है जब चौकीदार बजरंगबली यादव अपने गांव दियामान में भोज खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकीदार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को बिजली चोरी को लेकर नोटिस दिया था।

कृष्णाब्रह्म में  भोज खा कर लौट रहे चौकिदार पर लाठी-डंडे से हमला

कृष्णाब्रह्म में  भोज खा कर लौट रहे चौकिदार पर लाठी-डंडे से हमला

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में तैनात एक चौकीदार पर जानलेवा हमला किया गया। जब चौकीदार बजरंगबली यादव अपने गांव दियामान में भोज खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकीदार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को बिजली चोरी को लेकर नोटिस दिया था। उस समय ही उन्हें धमकी मिली थी कि दरोगा बन रहा है, तुझे सबक सिखाएंगे। बुधवार की शाम उसी रंजिश के चलते बजरंगबली यादव पर हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।

कृष्णाब्रह्म में  भोज खा कर लौट रहे चौकिदार पर लाठी-डंडे से हमला

इसके बाद घायल चौकीदार को तुरंत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अब स्थिर है, लेकिन शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पीड़ित चौकिदार के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में वीर बहादुर ठाकुर और संदीप ठाकुर, दोनों निवासी दियामान गांव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कृष्णाब्रह्म में  भोज खा कर लौट रहे चौकिदार पर लाठी-डंडे से हमला

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।