Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

डुमरांव शहर की बदहाल सड़कों और राज हाई स्कूल के जर्जर खेल मैदान को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। समस्याओं के समाधान में कथित देरी के विरोध में समाजसेवी संस्था स्वयं शक्ति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

__ लिखित आश्वासन और काम शुरू करने की समयसीमा पर अड़े आंदोलनकारी, 21 करोड़ की सड़क योजना के बावजूद तत्काल मरम्मत की मांग

केटी न्यूज/डुमरांव। 

डुमरांव शहर की बदहाल सड़कों और राज हाई स्कूल के जर्जर खेल मैदान को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। समस्याओं के समाधान में कथित देरी के विरोध में समाजसेवी संस्था स्वयं शक्ति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। संस्था के अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए कहा कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। संबंधित विभाग को लिखित रूप से यह बताना होगा कि सड़क और मैदान का काम कब से शुरू होगा और कब तक पूरा किया जाएगा। जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।संस्था ने पुराना भोजपुर से मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार तक की जर्जर सड़क, जंगली शिव रोड तथा राज हाई स्कूल के खेल मैदान के जीर्णोद्धार को प्रमुख मांगों में शामिल किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क की बदहाली से रोजाना हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

__ टेंडर हुआ, फिर भी अधूरा रह गया काम

पुराना भोजपुर से मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार तक सड़क मरम्मत के लिए अगस्त 2025 में टेंडर जारी किया गया था। इसकी अनुरक्षण अवधि 11 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद सड़क का लगभग 40 प्रतिशत ही काम हो सका है। शुरुआती दौर में बाजार क्षेत्र में सड़क तोड़कर ढलाई का काम शुरू किया गया, लेकिन त्योहारों के दौरान व्यापारियों के दबाव के बाद काम रोक दिया गया।वर्तमान में विष्णु मंदिर से डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक, बैंक ऑफ बड़ौदा और महरौरा मोड़ तक सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

__ 21 करोड़ की मंजूरी, पर राहत के लिए तत्काल मरम्मत की मांग

आंदोलनकारियों के अनुसार विधायक राहुल कुमार सिंह की अनुशंसा पर सड़क के व्यापक निर्माण के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रस्तावित योजना में सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण भी शामिल है, जिससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। हालांकि नई योजना के पूरा होने में समय लगना तय है। ऐसे में लोगों की मांग है कि बड़े निर्माण की प्रतीक्षा के बजाय फिलहाल जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाया जाए।

__ मैदान में जलजमाव से खिलाड़ी और परीक्षार्थी परेशान

राज हाई स्कूल का खेल मैदान भी आंदोलन का अहम मुद्दा बना हुआ है। लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे इस मैदान में खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत यहां 200 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक और पूर्ण आकार के फुटबॉल मैदान के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके लिए 205.92 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।कुछ महीने पहले अमीन से मैदान की मापी कराई गई थी, लेकिन इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। इसका सीधा असर स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं पर पड़ रहा है। शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को उचित मैदान नहीं मिल पा रहा है और उन्हें असमान व गीली जमीन पर अभ्यास करना पड़ रहा है।

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

__ मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा और तेज

स्वयं शक्ति के सदस्यों ने कहा कि सड़क और खेल मैदान दोनों जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं। प्रशासन को अब कागजी प्रक्रिया से आगे बढ़कर धरातल पर काम शुरू करना होगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द लिखित आश्वासन और कार्य शुरू करने की निश्चित समयसीमा नहीं दी गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल डुमरांव की सड़क और खेल मैदान की बदहाली को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गया है।

सड़कें बदहाल, खेल मैदान बेहाल; डुमरांव में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।