जनगणना 2027: केसठ में प्रथम चरण की स्व-गणना शुरू, 1 मई तक चलेगा अभियान

बिहार में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण की स्व-गणना प्रक्रिया केसठ प्रखंड में शुरू हो गई। यह अभियान 1 मई तक चलेगा, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना के लिए सरकार द्वारा पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहां आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भर सकते हैं।

जनगणना 2027: केसठ में प्रथम चरण की स्व-गणना शुरू, 1 मई तक चलेगा अभियान

केटी न्यूज/केसठ। 

बिहार में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण की स्व-गणना प्रक्रिया केसठ प्रखंड में शुरू हो गई। यह अभियान 1 मई तक चलेगा, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना के लिए सरकार द्वारा  पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहां आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भर सकते हैं। यह 15 दिवसीय प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे जनगणना कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्व-गणना कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। पहले दिन करीब 52 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।बीडीओ ने कहा कि स्व-गणना की यह पहल लोगों की सहभागिता बढ़ाने और प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके सफल संचालन के लिए प्रखंड में कुल 77 सुपरवाइजर एवं प्रगणक की तैनाती की गई है, जो लोगों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेंगे।इस मौके पर बीएओ शिवम वर्मा, बीईओ राजेश राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना अभियान को सफल बनाएं।