नेहरू जयंती पर बाल दिवस का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद
बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

केटी न्यूज/बक्सर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे की मजबूत नींव रखी। उनका दूरदर्शी नेतृत्व न केवल भारत की राजनीति बल्कि विश्व राजनीति के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक संस्थानों के विकास को राष्ट्र प्रगति का आधार बनाया।
डॉ. पांडे ने कहा कि नेहरू जी का जीवन बताता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और आदर्शों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। अंग्रेजों के दमन और चुनौतियों के बीच भी उन्होंने सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। आज का दिन हमें प्रेरणा देता है कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की सेवा ही हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि नेहरू जी के आदर्श लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान, प्रगति और मानवता—को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के संकल्प के साथ किया गया।इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा, ब्रिज किशोर पांडे, भृगुनाथ तिवारी, संजय कुमार दुबे, राजू यादव, बब्बन तुरहा, दिवाकर सेठ, रविंद्र राय, पुनीत सिंह, महेंद्र चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।