Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

सीएसपी संचालक से लूट मामले में बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सीएसपी संचालक से लूट मामले में बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म 

गुरुवार की शाम लगभग चार बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के एन एच 922 के चौकियां गांव के समीप दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक के पति को हथियार के बल पर 5 लाख 80 हज़ार रुपए लूट कर फरार हो गए। इस घटना में स्थानीय थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ उमा शंकर सिंह के लिखित शिकायत पर प्रथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस की तत्परता से बाइक सहित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी संचालक से लूट मामले में बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बताते चले कि गुरुवार भोजपुर जिला के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर गांव में किरण सिंह के नाम से सीएसपी चलता है सीएसपी संचालक के पति उमा शंकर सिंह गुरुवार की शाम लगभग चार  बजे डुमरांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से अपने सीएसपी के लिए 5 लाख 80हजार रुपये का निकासी कर अपनी बाइक से एन एच 922 के रास्ते अपने गांव कारनामेपुर गांव जा रहे थे। तब तक एक अपाची बाइक से तीन अज्ञात अपराधियों ने बाइक का बिछा कर रहे थे। जब उमा शंकर सिंह चौकियां गांव के समीप पहुचे तो अपराधियों ने बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया। जिसके बाद हथियार के बल पर पैसा से भरा बैग मांगने लगे जब सीएसपी संचालक के पति ने बैग देने से इनकार किया तो अपराधियों ने मार पीट करना शुरू कर दिया जिसके बाद उमा शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अपराधियों ने मौके से 5 लाख 80 हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। जिसके बाद सीएसपी संचालक के पति उमा शंकर सिंह के लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद के तत्परता से सोमवार को बाइक सहित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।