Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

सावधान! कहीं एक्सपायर्ड सिलेंडर तो नहीं ले रहे आप

सावधान! कहीं एक्सपायर्ड सिलेंडर तो नहीं ले रहे आप

सिलेंडरों पर लिखा होता है कोड में एक्सपायरी डेट

जानकारी के अभाव में ठगे जाते हैं उपभोक्ता, होते हैं हादसों के शिकार

केटी न्यूज/ बलिया

अगर आप घर पर गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें, वरना इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। गैस सिलेंडर भरते समय प्लांट से इस पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है। यह ए, बी, सी, डी के रूप में लिखी होती है। अक्सर इस पर उपभोक्ताओं का ध्यान नहीं जाता। यह कोड वर्ड गैस एजेंसी या फिर कंपनी के अधिकारियों को पता होता है। जनपद में आलम यह है कि जो सिलेंडर घर-घर में पहुंचाया जाता है, वह इतना पुराना होता है कि एक्सपायरी डेट कहां लिखा रहता है किसी को पता नहीं होता। सूत्रों की मानें तो लोगों को इस बारे में जानकारी न होने के कारण उपभोक्ताओं को जो भी सिलेंडर दिया जाता है उसे वे चुपचाप ले लेते हैं।

इनसेट...

घटनाओं से लेना होगा सबक

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कोट अंजोरपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के घर दो साल पहले इसी तरह अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे उनकी पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसी प्रकार पिछले साल मार्च के महीने में रतसर कला में खाना बनाते समय आनंद पांडेय के घर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। संयोग बढ़िया था कि उस वक्त घर की महिलाएं रसोई घर से बाहर थी वरना बड़ा हादसा हो जाता। इन घटनाओं को देखते हुए सजगता जरूरी है। 

इनसेट.

गैस एजेंसी मालिक धनंजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में बड़े अक्षरों में ये अल्फाबेट्स लिखे होते हैं। इसके आगे अंकों में साल का जिक्र होता है। एक्सपायरी डेट आते ही प्लांट से ही सिलेंडर हटा लिए जाते हैं। उनको टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है। सिंह ने बताया कि हर सिलेंडर की 7 साल में री-टेस्टिंग होती है। इसे एक्सपायरी नहीं कहा जाता। यह क्वाटरली होता है। तय समय में सिलेंडर की प्लांट में ही जांच होती है, जिसके बाद आगे उसके उपयोग होने या न होने पर निर्णय लिया जाता है।

इनसेट..जानिए

कोड वर्ड ए. जनवरी से मार्च बी. अप्रैल से जून सी. जुलाई से सितंबर डी. अक्तूबर से दिसंबर

यदि सिलेंडर पर ए 20 लिखा है तो इसका मतलब हुआ कि सिलेंडर मार्च 2020 तक ही वैध है। इसी प्रकार बी, सी, डी को भी कोड किया गया है। वर्जन...

एक्सपायर्ड सिलेंडर कंपनी खुद ही वापस ले लती है। बावजूद यदि कहीं एक्सपायर्ड सिलेंडर की डिलेवरी दी जा रही है तो संबंधित उपभोक्ता शिकायत करें, निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी।

 एस यादव

जिलापूर्ति अधिकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।