Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म पुलिस के सामने ही भिंड़े दो गांव के लोग, ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, तीन जख्मी

बुधवार की शाम कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का नोनियापुरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। नोनियापुरा व ढंेका के ग्रामीण पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे, देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई।

कृष्णाब्रह्म पुलिस के सामने ही भिंड़े दो गांव के लोग, ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, तीन जख्मी

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार की शाम कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का नोनियापुरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। नोनियापुरा व ढंेका के ग्रामीण पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे, देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो इस दौरान 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। हिंसक संघर्ष होते देख कृष्णाब्रह्म पुलिस भागकर थाना चली आई। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का कहना है कि दोनों गांवों के बीच विवाद की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची थी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराना चाह रही थी, लेकिन ग्रामीण पुलिस के नियंत्रण में नहीं आए तथा पथराव शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौटना ही मुनासिब समझी। पुलिस के जाते ही फायरिंग शुरू हो गई। जिस कारण वहां भगदड़ मच गई। लोग भागकर सुरक्षित स्थानों पर छिप गए।

  इधर इस घटना में तीन ग्रामीण जख्मी हुए है, लेकिन किसी को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई हैं। जख्मियों में एक के माथे पर गंभीर चोट लगी है। जबकि दो खतरे से बाहर है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलना नहीं चाह रहे है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति बेहद तनाव पूर्ण बनी है तथा जानकारों का कहना है कि दो गांवों के विवाद में आस पास के अन्य गांव भी गुटबंदी करने लगे है।

मंगलवार से ही चल रहा था शीतयुद्ध

ग्रामीणों की मानें तो मामला छेड़खानी से जुड़ा है। जानकार बताते है कि मंगलवार को एक लड़की के साथ छेड़खानी के सवाल पर ढेंका व नोनियापुरा के बीच विवाद शुरू हो गया। हालाकि मंगलवार को सिर्फ शीत युद्ध ही चला था, लेकिन बुधवार को स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान दो गांवों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो पाई।

कहते है एसपी

घटना की सूूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। स्थिति नियंत्रित है। इस घटना में चार लोग जख्मी हुए है, एक को छर्रा लगा है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर क्यों इतना बड़ा विवाद हुआ। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।