नाली के पानी विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट, पोते की उंगली कटी, एफआईआर दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में नाली के पानी के बहाव को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले नाली का पानी रोक दिया और विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। घटना में महिला घायल हो गई, जबकि उसके पोते की हाथ की एक उंगली मशीन से कटने की बात सामने आई है।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में नाली के पानी के बहाव को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले नाली का पानी रोक दिया और विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। घटना में महिला घायल हो गई, जबकि उसके पोते की हाथ की एक उंगली मशीन से कटने की बात सामने आई है।घायल महिला रिंकी देवी ने कृष्णाब्रह्म थाना में दिए बयान में कहा कि सुबह कुछ लोग उनके दरवाजे के पास आकर नाली का पानी बंद कर रहे थे। विरोध जताने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान उसके पोते को भी चोट लगी और मशीन की चपेट में आने से उसकी उंगली कट गई।घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने रिंकी देवी के बयान पर अखिलेश यादव, बैजनाथ यादव, दिनेश यादव और एक महिला सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

