Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

आखिरकार पकड़ा गया फर्जीवाड़े का आरोपित हरेकृष्ण यादव, आठ साल से चल रहा था फरार

ब्रह्मपुर पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक आरोपित हरेकृष्ण यादव को बुधवार को गुप्त सूचना पर बक्सर कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी करने का आरोप है तथा इस मामले में ब्रह्मपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद ने उस पर ब्रह्मपुर थाने में कांड संख्या 83/2017 दर्ज कराया था।

आखिरकार पकड़ा गया फर्जीवाड़े का आरोपित हरेकृष्ण यादव, आठ साल से चल रहा था फरार

-- गुप्त सूचना पर ब्रह्मपुर पुलिस ने बक्सर कलेक्ट्रेट के पास से किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

ब्रह्मपुर पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक आरोपित हरेकृष्ण यादव को बुधवार को गुप्त सूचना पर बक्सर कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी करने का आरोप है तथा इस मामले में ब्रह्मपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद ने उस पर ब्रह्मपुर थाने में कांड संख्या 83/2017 दर्ज कराया था। 

आखिरकार पकड़ा गया फर्जीवाड़े का आरोपित हरेकृष्ण यादव, आठ साल से चल रहा था फरार

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के तवक्कल राय के डेरा गांव निवासी हरेकृष्ण यादव पर फर्जी तरीके से शिक्षक बनने का आरोप लगाया था तथा बताया था कि वह ब्रह्मपुर के कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक की नौकरी कर रहा है। 

आखिरकार पकड़ा गया फर्जीवाड़े का आरोपित हरेकृष्ण यादव, आठ साल से चल रहा था फरार

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे बक्सर कलेक्ट्रेट के समीप से गिरफ्तार किया गया है। 

आखिरकार पकड़ा गया फर्जीवाड़े का आरोपित हरेकृष्ण यादव, आठ साल से चल रहा था फरार

इस गिरफ्तारी की चर्चा बुधवार को बक्सर के शिक्षा विभाग में पूरे दिन होते रही। बता दें कि शिक्षा विभाग में यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि अभी कई ऐसे कारनामे भी है, जिस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। हालांकि, केशव टाइम्स अपने अभियान में कई ऐसे चौकाने वाले मामले सामने ला रहा है, बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग या प्रशासन प्रमाण के बावजूद कार्रवाई से कतरा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।