दिनदहाड़े चौसा पावर प्लांट के गेट पर बाइक सवार अपराधियों ने राजद युवा नेता को मारी गोली, जांच में जूटी पुलिस
सोमवार की दोपहर अज्ञात बाइक सवारों ने चौसा पावर प्लांट के गेट पर एक युवक को गोलीमार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद प्लांट के गेट पर भगदड़ मच गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा पावर प्लांट गेट पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जूट गयी है।

केटी न्यूज/बक्सर
सोमवार की दोपहर अज्ञात बाइक सवारों ने चौसा पावर प्लांट के गेट पर एक राजद युवा नेता को गोलीमार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद प्लांट के गेट पर भगदड़ मच गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा पावर प्लांट गेट पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जूट गयी है। वहीं युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गोला निवासी अर्जुन यादव 26 के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपनी थार गाड़ी से प्लांट में किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। जो अर्जुन के कनपटी, बांह व पीठ में लगी है। सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ धीरज कुमार अस्पताल पहुंच पीड़ित से पूछताछ कर रहे है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है..............