नहर पुल पर पुलिस का शिकंजा, बाइक सवार तस्कर से पांच लीटर शराब बरामद

बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरानसराय थाना पुलिस को रविवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। गश्ती के दौरान पुलिस ने मोतिसाबाद नहर पुल के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक बाइक सवार युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

नहर पुल पर पुलिस का शिकंजा, बाइक सवार तस्कर से पांच लीटर शराब बरामद

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरानसराय थाना पुलिस को रविवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। गश्ती के दौरान पुलिस ने मोतिसाबाद नहर पुल के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक बाइक सवार युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।गिरफ्तार युवक की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के नियाजीपुर डेरा निवासी लक्ष्मण विन्द के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बाइक पर रखे सामान से शराब बरामद होते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इलाके में शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।