Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नवाडेरा मोड़ पर शराब तस्करों की धरपकड़, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में नया भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के नवाडेरा मोड़ के पास शनिवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

नवाडेरा मोड़ पर शराब तस्करों की धरपकड़, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नवाडेरा मोड़ पर शराब तस्करों की धरपकड़, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में नया भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के नवाडेरा मोड़ के पास शनिवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन गिरी पिता काशी गिरी एवं अभिषेक गिरी पिता दयानंद गिरी के रूप में की गई है।

नवाडेरा मोड़ पर शराब तस्करों की धरपकड़, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपी हरखाही मठिया, थाना कृष्णब्रह्म, जिला बक्सर के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 लीटर देशी शराब एवं 09 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लेकर जा रहे थे, तभी नवाडेरा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नवाडेरा मोड़ पर शराब तस्करों की धरपकड़, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।