महदह हाईस्कूल में लाखों की चोरी, नकदी व कंप्यूटर ले उड़े चोर

महदह हाईस्कूल में लाखों की चोरी, नकदी व कंप्यूटर ले उड़े चोर

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह हाई स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी जानकारी विद्यालय के प्राधानाध्यापक सुरेन्द्र को को शनिवार अहले सुबह विद्यालय के गार्ड के द्वारा दी गई। स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जूट गई है। विद्यालय में रखे 50 हजार नकदी व कंप्यूटर सेट के अलावे लाखों रूपए की चोरी चोरों द्वारा किया गया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नवीं व दसवीं की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को परीक्षा समाप्ती के बाद सही ढंग से ताला बंद किया गया। रात की गार्ड की तबियत खराब होने के कारण विद्यालय में नही पहुंचा। सुबह शनिवार होने के कारण वह विद्यालय परिसर में विशाल पीपल के पेड़ की पूजा के लिए सुबह मेन गेट का ताला खोलकर चला गया। जब महिलाएं अंदर गई देखा की कार्यालय खुला है इतना सुबह तो डर गई। आगे बढ़ी तो नजारा देखकर भौंचक रह गई। समान बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना गार्ड को दी गई। गार्ड की सूचना पर प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र राम, शेषनाथ दुबे और अन्य शिक्षक पहुंचे चोरी के आकलन में जूटे है।