साइबर ठगो ने उड़ाए करीब एक लाख रूपए

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है।

साइबर ठगो ने उड़ाए करीब एक लाख रूपए

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इस मामले में पीड़ित शिवजी सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए अज्ञात साइबर ठगो पर यूपीआई के माध्यम से 99 हजार 900 रूपए की ठगी का आरोप लगाया है। घटना 14 नवंबर की है। 

एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।वहीं, घटना के बाद से पीड़ित काफी आहत हो गया है।