Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी एसपी ने किया शोकॉज

पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी एसपी ने किया शोकॉज

 

- कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान भागा था अपराधी 

केटी न्यूज/आरा

शहर में पुलिस की कस्टडी से फरार अपराधी तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आ सका है। इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार के तेवर काफी तल्ख हो गये हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी द्वारा अपराधी को पेशी के लिए कोर्ट ले जाने वाले पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। वहीं अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम भी गठित कर दी गयी है। टीम उसके हर ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसपी ने बताया कि पेशी के लिए कोर्ट ले जाने के दौरान नीतीश कुमार नामक एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।

पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी एसपी ने किया शोकॉज

उस मामले में अपराधी को कोर्ट लेकर जाने वाले अफसरों और जवानों से शोकॉज किया गया है। लापरवाही की बात सामने आने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अफराधी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। लोकेशन हाथ लग है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार नीतीश कुमार उदवंतनगर थाने के डिहरी गांव निवासी है। बताते चलें कि शुक्रवार की रात नीतीश कुमार को उसके तीन अन्य साथियों के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असनी पुल के पास डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी एसपी ने किया शोकॉज

शनिवार की दोपहर एसपी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस चारों अपराधियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था। जगदीशपुर थाने की पुलिस सभी को अपने वाहन से लेकर कोर्ट के गेट पर पहुंची। सभी कोर्ट के सामने पुलिस की गाड़ी पर बैठे थे। तभी नीतीश कुमार पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए हथकड़ी सरका पुलिस जीप  से कूद कर भाग निकला था। पुलिस द्वारा उसका पीछा भी किया गया था, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।