बुजुर्ग महिला को डायन बता किया कुल्हाड़ी से वार, जख्मी

बुजुर्ग महिला को डायन बता किया कुल्हाड़ी से वार, जख्मी

केटी न्यूज/आरा

शनिवार की दोपहर डायन का आरोप लगा एक बुजुर्ग महिला की जमकर पीटा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़ित  सदर अस्पताल आरामें कराया जा रहा है। घटना  गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुई। जख्मी महिला की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी मनरखनी कुंवर 74 पति स्व.राम नरेश साह के रूप में हुई। पीड़त के पुत्र अवधेश साह ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है।

उसकी मां छोटे बेटे के साथ अलग रहती है। वह गांव में ही किराना दुकान चलाती है। पांच साल पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाया गया था। जबकि उसी लड़के की मां का डायन के नाम से पूरे गांव में शोर है। तब उसका उस लड़के झगड़ा भी हुआ था। हालांकि बात खत्म हो गई थी। शनिवार की दोपहर उसकी मां अपनी किराने की दुकान पर बैठी थी। तभी वह युवक आया और उसकी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जूट गई है।