आरा में घर से निकले रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद,परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का लगाया

नवादा थाना क्षेत्र में घर से निकले एक रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद हुआ है।

आरा में घर से निकले रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद,परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का लगाया
Crime

केटी न्यूज़/आरा

नवादा थाना क्षेत्र में घर से निकले एक रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद हुआ है।शुक्रवार की सुबह उनका शव नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर स्थित रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया गया है। शव के मिलने से आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

मृतक पीरो थाना क्षेत्र के गहबर टोला गांव निवासी स्व.जगमोहन सिंह के 63 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में ही अपना मकान बनाकर रहते थे। वह रिटायर्ड आर्मी मैन थे एवं वर्ष 2008 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। वह वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के पद पर कार्यरत थे। 

मृतक रिटायर्ड आर्मी मैन के पोते प्रिंस कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की शाम जब अपने स्कूल से लौटा। तभी उसके मोबाइल पर उनके दोस्त का फोन आया और उनके द्वारा कहा गया कि मेरा मेडिसिन लेकर आओ। उसने बताया कि वह जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राइवेट गार्ड में सुपरवाइजर के पद पर थे और उनको महीना का वेतन भी लेना था। उनका फोन आने के वह उनका दवा लेकर उनके पास जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे। करीब आठ बजे  उसी दोस्त के द्वारा उन लोगों के मोबाइल पर फोन किया गया और कहा गया कि हम लोगों ने काफी ड्रिंक कर लिया है। तुम आकर अपने दादा को ले जाओ। जब यह लोग वहां पहुंचे तो वहां पर ना ही उसके दादा थे और ना ही वे लोग थे। जिसके बाद वे लोग वापस आ गए।

उसके बाद उनकी काफी खोजबीन की।कुछ पता नहीं चल पाया तो उनके द्वारा डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन वहां पहुंची। तभी उनके दोस्त द्वारा दोबारा फोन किया गया और कहा गया कि तुम कहां हो मैं ब्रह्मस्थान के पास हूं। जिसके बाद वे लोग एवं डायल 112 नंबर पुलिस वाहन ब्रह्मस्थान के पास तो उसने कहा कि चलो साथ मिलकर ढूंढते हैं। इसके बाद परिजन द्वारा उसे थाना ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसे तत्काल उन्हें बुलाने की बात कहकर भेज दिया गया।परिजन द्वारा उनके दोस्तों पर ही फोन कर घर से बुलाकर  मारपीट कर व घसीट कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

रिटायर्ड आर्मी मैन की हत्या क्यों और किस कारण की गई है। यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी सोनामती देवी व दो पुत्री सुनीता देवी,अनीता देवी एवं एक पुत्र सत्य नारायण सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनामती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।