Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

ट्यूशन से लौट रही आठ साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ट्यूशन से लौट रही आठ साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

- बच्ची की पुकार सुनकर जंगल में पहुंचे ग्रामीण, आरोपित की जमकर की धुनाई

- छानबीन में जुटी पुलिस, मेडिकल जांच कराने के बाद बढ़ेगी कार्रवाई 

केटी/न्यूज आरा

जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में इंसानित को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया। कोचिंग से घर ले जाने के बहाने आरोपित ने बच्ची के साथ कुकृत किया। पीड़ित बच्ची चौथी की छात्रा थी, जो गुरुवार की शाम कोचिंग से घर जा रही थी। इस दौरान आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पीटा था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ट्यूशन से लौट रही आठ साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई और पीड़िता की मां के बयान पर आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज किया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जिसमें मौके से उन्हें पीड़ित का चप्पल बरामद हुआ। जांच के क्रम में पुलिस ने पीड़िता और आरोपित का कपड़ा भी प्रदर्श के तौर पर जब्त किया है। 

घर के बदले जंगल में ले गए चाचा : 

ट्यूशन से लौट रही आठ साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस को दिए आपने बयान में पीड़ित बच्ची ने बताया कि गुरुवार की शाम भी गांव में ही अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने गयी थी। घर लौटने के दौरान उसके चाचा बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ मिले। आरोपित ने बाइक रोकी और घर चलने को कहा, लेकिन उसने मना किया। जिससे झल्लाकर उसके चाचा ने उसे फटकारा और बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसका दोस्त बाइक लेकर चला गया। फिर उसके चाचा घर ले जाने के बाद उसे जंगल में लेकर चले गए। जहां उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे धमकी दी। इस बीच बच्ची की पुकार सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे और आरोपित को पकड़ कर जमका धुना, लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में 112 पुलिस की मदद से उसे पकड़ा जा सका।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।