तीन दिन से गायब महिला की लाश पोखरे से मिली, सनसनी

तीन दिन से गायब महिला की लाश पोखरे से मिली, सनसनी

केटी न्यूज /आरा

 संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव से तीन दिन से लापता महिला की लाश बरामद पोखरे में बरामद हुई। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। महावीर मंदिर के नजदीक स्थित पोखरे से शनिवार की सुबह बरामद हुआ। मृतका खंडोल गांव निवासी सरोज राम की 42 वर्षीया पत्नी रेणु देवी थी। वह गुरुवार की दोपहर से ही घर से गायब थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला की डूबने के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। इधर, सरोज राम ने बताया कि उसकी पत्नी तीन रोज पहले दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में महिला की मौत पानी में डूबने के कारण होने की आशंका जताई गई है। वैसे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।