बालू कारोबारी पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के घर ED की छापेमारी

बिहार के आरा में बालू कारोबारी पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है।

बालू कारोबारी पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के घर ED की छापेमारी
ED raid

केटी न्यूज़/आरा

बिहार के आरा में बालू कारोबारी पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है।नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर ईडी की 6 सदस्यीय टीम की रेड जारी है। उनकी चल-अंचल संपत्ति की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, कोइलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा में पुंज सिंह के हेवलीनुमा मकान पर भी 6 सदस्यीय टीम संपत्ति की जांच में जुटी है।

9 मार्च को आरजेडी नेता सुभाष यादव के आवास पर ईडी ने छापा मारा था।दिन भर चली छापेमारी के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। उनसे पास से 2 करोड़ 30 लाख की नकदी और कुछ अहम कागजात मिले थे। उनकी कंपनी ब्रॉडसॉन्स लिमिडेट पर 250 करोड़ की हेराफेरी का गंभीर आरोप है।इन दोनों का भी उसी मामले से कनेक्शन है।ये दोनों भी उस कंपनी के पूर्व निदेशक हैं।

कृष्ण मोहन सिंह और पुंज सिंह बिहार के चर्चित बालू कारोबारी हैं।दोनों ब्रॉडसॉन्स कंपनी में डायरेक्टर भी रह चुके हैं। बालू से कमाई गई अकूत संपत्ति को लेकर सुबह-सुबह ही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम कृष्ण मोहन सिंह के आवास पहुंच कर छापेमारी कर रही है।