Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

साढ़े सात किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

साढ़े सात किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/आरा

पुलिस ने बिहिया स्थित डाकबंगला के समीप साढ़े सात किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह बिहिया नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी कृष्णा पांडेय का पुत्र रंजन कुमार पांडेय है। उसे गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहिया ऑटो स्टैंड सहित आसपास के इलाके में अक्सर मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलती रहती थी। उसे लेकर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया था। उसी क्रम में सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली कि बिहिया रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति झोला में मादक पदार्थ लेकर डाकबंगला की ओर जा रहा है। उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी। उस क्रम में डाकबंगला के समीप  झोला लिये एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ गया और तलाशी ली गयी। तब उसके पास से साढ़े सात किग्रा गांजा बरामद किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।