प्रेम:विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला को जबरन पिलाया जहर, हालत गंभीर

प्रेम:विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला को जबरन पिलाया जहर, हालत गंभीर

महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज, छानबीन में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/आरा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में मंगलवार की दोपहर ससुराल वालों ने महिला को जबरन जहर पिला दिया गया। उससे महिला की हालत काफी गंभीर हो गई है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला सारंगपुर गांव निवासी कन्हैया चौधरी की 30 वर्षीया पत्नी चुनमुना देवी है।

उसने बताया कि दस साल पूर्व उसकी शादी दस वर्ष पहले सारंगपुर गांव निवासी अयोध्या चौधरी के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद उसने उसे छोड़ दिया और उसने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी बड़ी बहन गीता देवी की भी शादी सारंगपुर गांव में हुई है। ऐसे में उसका बड़ी बहन के घर अक्सर आना-जाना होता रहता था । गांव के ही कन्हैया चौधरी का भी बहन  गीता देवी के घर आना-जाना था। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

देखते ही देखते मुलाकात प्रेम में बदल गई। तब कन्हैया चौधरी ने कहा कि तुम्हारे पति ने तुम्हे छोड़ दिया तो क्या हुआ। वह रखेगा और सारा खर्चा चलाएगा। इसके बाद वह उसे सिकंदराबाद ले गया। हालांकि कुछ माह बाद वह वहां से भाग निकला। तब वह सारंगपुर गांव लौटी और मुफस्सिल थाना में कन्हैया चौधरी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज कराई थी।

उसके बाद मुफस्सिल थाना द्वारा थाना में ही दोनों का शादी करा दी गयी। तब से ही कन्हैया चौधरी की मां सहित घर वाले पहले से शादीशुदा होने की बात कह रखने से इनकार कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। पांच दिन पहले उसे लेकर गांव में पंचायती हुई थी।

तब कन्हैया चौधरी के परिवार वालों द्वारा कहा गया था कि उसे घर में नहीं रहने दिया जाएगा। इस बीच मंगलवार की दोपहर कन्हैया चौधरी की और अन्य परिजनों द्वारा उसे जबरन जहर पिला दिया गया। उसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की

पुलिस सारंगपुर गांव पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। चुनमुना देवी ने अपने दूसरे पति कन्हैया चौधरी की मां, मौसी और दो बहनों पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।