Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

हर के मौलाबाग मोहल्ले से सोमवार की रात पकड़ा गया आरोपित 

केटी न्यूज/आरा

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड निवासी मोबाइल मिस्त्री मंजय प्रसाद की हत्या के मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार की रात शहर के मौलाबाग मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित मूल रूप से महादेवा रोड निवासी अरुण सिंह का पुत्र विशाल कुमार है। वह मंजय प्रसाद का सगा भतीजा है।

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

पिछले कई सालों से वह अपनी मां और भाई के साथ मौलाबाग मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दो मार्च की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड डॉक्टर पीसी कंप्यूटर गली निवासी मंजय प्रसाद की घरेलू जमीन विवाद में भतीजे विशाल कुमार द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी।

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

उस संबंध में विशाल कुमार, उसकी मां और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई गई थी। विशाल कुमार मुख्य आरोपित था। घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी व चाकू की बरामदगी के लिए एएसपी परिचय कुमार और थाना ध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा सोमवार की रात मौलाबाग मोहल्ले में छापेमारी कर विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

संपत्ति विवाद में चाकू से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि खून लगे चाकू को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना भेजा जाएगा। वहीं अन्य आरोपितों की घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल स्पीड ट्रायल शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा। ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके। टीम में प्रपुअनि सुमंत कुमार और प्रपुअनि मो. अली सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।