Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना
Keshav Times

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

केटी न्यूज/आरा

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

नगर थाना क्षेत्र के महादेव रोड मोहल्ले में संपत्ति विवाद में रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। शनिवार की शाम संपत्ति विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा को उनकी पत्नी और बेटी के सामने चाकू घोंपकर मार डाला। उसने अपने चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । सीने, पेट और कंधे सहित चार जगहों पर चाकू लगने से उसके चाचा की मौत हो गई। मृतक महादेव रोड वार्ड नंबर 20 निवासी 41 वर्षीय पुत्र मंजर प्रसाद थे।

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

वह पेशे से मोबाइल मिस्त्री थे। हत्या का आरोप उसके भतीजे विशाल कुमार पर लगाया जा रहा है। वह काफी सालों से मौलाबाग मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। एक माह पहले वह महादेव रोड आया था और संपत्ति की मांग करने लगा। उसे लेकर उसने नीचे वाले घर में ताला भी लगा दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। हत्या की खबर से पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गयी।

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय और एसआई सुमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी परिचय कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजन से घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि महादेव रोड के रहने

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

वाले मंजर प्रसाद की उनके भतीजे द्वारा संपत्ति विवाद में चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपित भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पत्नी बोली: घर को लॉज बनाने की जिद कर रहा था भतीजा, विरोध करने पर कर दी हत्या 

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

इधर, मंजर प्रसाद की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उनके जेठ अरुण सिंह का बेटा विशाल कुमार करीब 20 साल से अपने परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में किराए का मकान में रहता था। करीब एक माह पूर्व वह आया था और संपत्ति में हिस्सा मांगने लगा। उसे लेकर उसने नीचे वाले घर में ताला भी मार दिया था। शनिवार की दोपहर वह उनके घर आया और कहने लगा कि लड़की लेकर आयेगा।

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

घर को लॉज बनाकर रखेगा।उनके पति ने विरोध किया, तो विशाल ने उसके और उसकी बेटी के सामने उसके पति की चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। किरण देवी ने अपने भतीजे विशाल कुमार पर संपत्ति विवाद और घर में लड़की रखने का विरोध करने पर चाकू से गोदकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मंजर प्रसाद अपने तीन भाई और दो बहनों में छोटे थे।

संपत्ति विवाद में पत्नी व पुत्री के सामने भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू से घोंप मार डाला

वह करीब दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। उसके कारण वह घर पर ही रहा करते थे। उनके परिवार में मां कौशल्या देवी,पत्नी किरण देवी, पुत्री भावना कुमारी, कोमल कुमारी और पुत्र गणेश कुमार है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।