Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मायके वालों का आरोप इलाज कराने के लिए मांगे जा रहे थे दस हजार रुपए

केटी न्यूज/आरा

थाना क्षेत्र के शिवपुर गंज गांव में शुक्रवार की सुबह महज दस हजार रुपए के लिए एक गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गयी। इलाज के लिए पैसे नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर उसको मार डाला गया। उसके गले पर नाखून का निशान और दीवार पर खून के छींटें भी मिले हैं। मृत विवाहिता शिवपुर गंज गांव निवासी मुकेश साह की 20 वर्षीया पत्नी आशा देवी थी।

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पचरुखिया गांव की रहने वाली आशा देवी की शादी पिछले साल ही फरवरी माह में हुई थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी है। आशा देवी के पिता दयालु साह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023 में धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गंज गांव निवासी श्रीराम साह के पुत्र मुकेश साह से की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

इस बीच उनकी बेटी गर्भवती हो गयी। तब उसके पतिए सासए ससुर और ननद द्वारा कहा जाने लगा है कि गर्भवती हो और इलाज करने के लिए अब पैसे की जरूरत है। अपने मायके वालों से दस हजार रुपए मांगो। उस पर उनकी बेटी द्वारा कहा गया कि मेरे पिता ने आपसे शादी कर दी है। यह बच्चा आपका है। इलाज के पैसे भी आपको भी देना पड़ेगा।

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

उस बात को लेकर पति और ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। गुरुवार की शाम उनकी बेटी ने घर पर बात की थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह सूचना मिली के उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उस पर वह शिवपुर गंज गांव पहुंचेए  देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन में पड़ी है

महज चंद रुपए के लिए गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या

और उसके ससुराल के सभी लोग फरार है। उसके स्थानीय थाना को सूचना दी। दयालु साह द्वारा दस हजार रुपए के लिए पति मुकेश साहए ससुर श्रीराम साहएसास और ननद पर गला दबाकर अपनी बेटी आशा देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।