Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

समोसा खा रहे किशोर को दोस्त के पिता ने मारी गोली, हालत नाजूक

समोसा खा रहे किशोर को दोस्त के पिता ने मारी गोली, हालत नाजूक

- दोनों दोस्तों के बीच पूर्व के मामूली विवाद में गोली मारने का लगाया जा रहा आरोप

- घटन की छानबीन व आरोपित की धरपकड़ में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर के हसनबाजार ओपी क्षेत्र के कातर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम समोसा खा रहे एक किशोर को गोली मार दी गयी। गोली उसके दाहिने साइड कमर के निचले हिस्से पर लगी है। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।‌ उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी किशोर कातर गांव निवासी मनोज सोनी का 15 वर्षीय पुत्र पवन सोनी है। गोली मारने का आरोप उसके दोस्त के पिता पर लगाया जा रहा है। पवन सोनी ने बताया कि गांव के दोस्ती से उसकी। कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। तब बात खत्म हो गई थी और दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई। शुक्रवार की शाम वह अपने अन्य दोस्तों के साथ कातर मोड़ स्थित दुकान पर समोसा खाने गया था। तभी उसके उक्त दोस्त के पिता नशे में धुत होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने हथियार निकाल लिया।

समोसा खा रहे किशोर को दोस्त के पिता ने मारी गोली, हालत नाजूक

उसे देख सभी बच्चे भागने लगे। उसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उस मामले को लेकर किशोर के पिता की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।  गोली लगने के बाद किशोर को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ले गये थे। हालांकि वहां उचित इलाज नहीं हो सका। उसके बाद शनिवार को उसे पीरो रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन उसे सदर लेकर पहुंचे। इधर, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार कातर मोड़ पर समोसे की दुकान पर आरोपित नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। उसी के विरोध करने पर उसने फायरिंग कर दी। उसमें पवन सोनी को गोली लग गयी और वह जख्मी हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।