Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बालू घाट के रास्ता के विवाद में फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

बालू घाट के रास्ता के विवाद में फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

- छानबीन में जुटी पुलिस ने एक आरोपित को दबोचा, जेडी मशीन न बाइक जब्त

- ग्रामीणों बता रहे छह राउंड चली गोलियां, पुलिस ने की एक राउंड की पुष्टि 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर में शनिवार की दोपहर बालू घाट के रास्ते के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गयी। उस दौरान फायरिंग भी की गयी। करीब पांच से छह राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। उसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी शख्स सारीपुर गांव निवासी धर्मनाथ सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह हैं। उनका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक जेडी मशीन और एक बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तार युवक अजिमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव निवासी रितोश कुमार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से एक से दो राउंड फायरिंग की पुष्टि की जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बालू घाट के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद है। उसी विवाद में झड़प और फायरिंग हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घायल से फर्दब्यान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बालू घाट के रास्ता के विवाद में फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सारीपुर बालू घाट पर दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उसके बाद एक पक्ष के सुरेश सिंह की ओर से अपने खेत में गढ्ढा खोद रास्ता रोक दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा‌ एग्रीमेंट होने का हवाला दे रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जाने लगा। उसे लेकर जेडी मशीन से जबरन गढ्ढे को भरा जाने लगा। इसी क्रम में दोनों पक्षों में झडप हो गयी। उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गयी। उसमें सुरेश सिंह के दायें पैर में गोली लग गयी। गोली लगते ही अफरातफरी मच गया। दोनों पक्ष के लोग भागने लगे। उसी क्रम में पीड़ित पक्ष की ओर से भाग रहे दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया गया। उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये और छानबीन की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।