बलिहार से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार
सिमरी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में छापेमारी कर एक घर से दबंग 171 पिस, 8 पीएम फू्रटी पैक 144 पिस तथा 12 पिस रॉयल स्टैग 375 एमएल की शराब की बोतले बरामद की है।
केटी न्यूज/सिमरी
सिमरी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में छापेमारी कर एक घर से दबंग 171 पिस, 8 पीएम फू्रटी पैक 144 पिस तथा 12 पिस रॉयल स्टैग 375 एमएल की शराब की बोतले बरामद की है। छापेमारी की यह कार्रवाई बलिहार के वार्ड 15 स्थित भोला राम के घर की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही भोला फरार हो गया।

सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि भोला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

