इलाज कराने टुड़ीगंज आए इटाढ़ी के युवक की बाइक चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। इलाज कराने बाजार पहुंचे एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने मौका पाते ही उड़ा ली। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई।

इलाज कराने टुड़ीगंज आए इटाढ़ी के युवक की बाइक चोरी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। इलाज कराने बाजार पहुंचे एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने मौका पाते ही उड़ा ली। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदनडीहरा गांव निवासी विनोद कुमार बुधवार को अपनी बाइक से टुड़ीगंज बाजार इलाज कराने आए थे। उन्होंने बाइक को बाजार में खड़ा कर डॉक्टर के यहां इलाज के लिए अंदर चले गए।

कुछ देर बाद जब वे लौटे तो खड़ी की गई बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाइक मालिक के लिखित बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।