Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

सभी दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरा : एसपी

सभी दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरा : एसपी

- पुलिस अधीक्षक ने जिले के व्यवसायियों के साथ की बैठक

- सुरक्षा काे लेकर विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

केटी न्यूज/गाजीपुर

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार में व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले दुकानदारों की मीटिंग ली गई। मीटिंग में एसपी द्वारा दुकानदारों से अपनी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा अन्य सुरक्षा के उपाय करने के लिए सलाह दी गई।

एसपी ने दुकानदारों से उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें पूर्ण सुरक्षा व शांति की भावना का एहसास कराया गया। एसपी द्वारा व्यापारी बंधुओं से सुरक्षा से संबंधित सुझाव लिए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए आग्रह किया गया तथा उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। व्यापारी गणों को पूर्ण सुरक्षा व शांति व्यवस्था का आश्वासन देते हुए एसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी सर्किलों के सीओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।