धरहरा के गैराज पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग मुक्त; संचालक पर केस दर्ज

बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा बाजार स्थित एक मोटर गैराज पर कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चों को काम करते हुए मुक्त कराया। मामले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की शिकायत पर गैराज संचालक के विरुद्ध कृष्णाब्रह्म थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

धरहरा के गैराज पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग मुक्त; संचालक पर केस दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा बाजार स्थित एक मोटर गैराज पर कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चों को काम करते हुए मुक्त कराया। मामले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की शिकायत पर गैराज संचालक के विरुद्ध कृष्णाब्रह्म थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को श्रम विभाग की टीम ने धरहरा बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गणेश मोटर्स में तीन नाबालिग बच्चों से कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल तीनों बच्चों को वहां से मुक्त कराया और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की रिपोर्ट तैयार की।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डुमरांव सौम्या सिन्हा ने कृष्णाब्रह्म थाना को दिए लिखित आवेदन में बताया कि गणेश मोटर्स में बाल श्रम कराया जा रहा था, जो बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने धरहरा गांव निवासी एवं गणेश मोटर्स के संचालक हरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाल मजदूरी कानूनन संज्ञेय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल श्रम की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।