बक्सर : छह लीटर विदेशी शराब के साथ हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

छह लीटर विदेशी शराब के साथ हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार की शाम दो लोग शराब के साथ शहर में प्रवेश कर रहे है..........

बक्सर : छह लीटर विदेशी शराब के साथ हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

छह लीटर विदेशी शराब के साथ हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार की शाम दो लोग शराब के साथ शहर में प्रवेश कर रहे है। जिसके बाद सारिमपुर-बुधनपुरवां मोड़ के पास वाहन चेकिंग लगाया। वहां सर्च अभियान शुरू किया। उसी दौरान एक बाइक पर दो लोग बैठे आ रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो वो भागने लगे। पिछाकर पकड़ा गया। जिसके बाद उनके झोले को सर्च किया तो पता चला कि छह लीटर के लगभग विदेशी शराब है।

जिसमें रॉयल स्टॉग व 100 बैग-पाइपर जैसी महंगी शराब थी। पूछताछ में दोनों की पहचान कि गई। जिसमें एक की पहचान शैलेश दूबे पिता सचिदानंद दूबे सिविल लाइन के रूप में की गई। मूल रूप से राजपुर थाना क्षेत्र के ददुरा गांव निवासी है। उन्होंने पहले अपने आप को वकील बताया। बाद में पता चला कि शैलेश दूबे हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष है। वहीं दुसरे युवक की पहचान राजेश पाण्डेय जगदीशपुर गांव के निवासी के रूप में हुई।