ब्रह्मपुर में डीजे बजाने को लेकर दो गुटीय तनाव, आधा दर्जन जख्मी, कैंप कर रहे हैं डुमरांव एसडीपीओ
अनुमंडल के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक मामूली बात पर दो संप्रदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी है। यह घटना ब्रह्मपुर के वार्ड 7 की है। रविवार की देर शाम बर्थडे पार्टी में बाजा बजाने के दौरान शुरू हुआ यह विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया, इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हैं, इनमें कई की हालत गंभीर है।

केटी न्यूज/डुमरांव
अनुमंडल के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक मामूली बात पर दो गुटीय तनाव की स्थिति बनी है। यह घटना ब्रह्मपुर के वार्ड 7 की है। रविवार की देर शाम बर्थडे पार्टी में बाजा बजाने के दौरान शुरू हुआ यह विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया, इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हैं, इनमें कई की हालत गंभीर है। जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
वहीं, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं कई अन्य थानों की पुलिस भी ब्रह्मपुर में कैंप कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के प्रबुद्ध जनों से शांति व्यवस्था काम करने की अपील कर रही है, वहीं मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर के वार्ड साथ स्थित एक घर में रविवार की देर शाम जन्मदिन समारोह चल रहा था जिसमें बाजा बजाया जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग उसके घर जाकर बाजा बंद करने की बात कहे और बताएं कि उनके तराबीह का समय चल रहा है, लेकिन यह लोग बजा बंद करने को तैयार नहीं हुई जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गया। हालांकि लोगों के बीच बचाव करने पर रात में तो यह भी बात थम गया, लेकिन सुबह में फिर एक पक्ष के लोग हिंसक रुख अख्तियार करते हुए धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिए।
बोले एसडीपीओ
एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि रविवार की शाम डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही थाना व 112 की टीम भेजी गईं थी। मामला कंट्रोल में हो गया था। उसके बाद भी थाने की पुलिस वहां कैंप कर रही थी। सोमवार की सुबह 10:30 बजे दोनों पक्ष एक बार फिर से भूल गए। जिसमें कुछ लोग छोटे आई है। हुड़दंगईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। स्थिति पूर्णरूप से कंट्रोल में है, समझा-बूझा कर लोगों को सड़क से हटाया गया है। पीड़ित पक्ष आवेदन दे रहा है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।