Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

तिलक राय के हाता पुलिस ने तोड़ी गौ तस्करों की कमर, पिकअप से 5 मवेशी मुक्त

तिलक राय के हाता थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस सटीक कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चार गाय और एक बछड़े को मुक्त कराया, जिन्हें अमानवीय तरीके से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मौके से चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की दिशा में जांच शुरू कर दी गई है।

तिलक राय के हाता पुलिस ने तोड़ी गौ तस्करों की कमर, पिकअप से 5 मवेशी मुक्त

केटी न्यूज/सिमरी

तिलक राय के हाता थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस सटीक कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चार गाय और एक बछड़े को मुक्त कराया, जिन्हें अमानवीय तरीके से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मौके से चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की दिशा में जांच शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को सूचना मिली थी कि मानिकपुर के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों की ढुलाई की जा रही है।

तिलक राय के हाता पुलिस ने तोड़ी गौ तस्करों की कमर, पिकअप से 5 मवेशी मुक्त

सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए रणनीति बनाई और पुलिस टीम के साथ स्वयं मोर्चा संभाला। मानिकपुर के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान पिकअप में ठूंस-ठूंस कर लादी गई चार गाय और एक बछड़ा बरामद हुआ, जिनकी हालत देखकर तस्करी की क्रूर सच्चाई सामने आ गई।पुलिस ने वाहन चालक मिथिलेश कुमार, निवासी सिमरी, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गौ तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।

तिलक राय के हाता पुलिस ने तोड़ी गौ तस्करों की कमर, पिकअप से 5 मवेशी मुक्त

बरामद मवेशियों को तत्काल आदर्श गौशाला भेजकर सुरक्षित किया गया, जहां उनका उपचार और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौ तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, साथ ही तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है और स्थानीय लोगों ने इसे कानून की सख्ती का मजबूत संदेश बताया है।

तिलक राय के हाता पुलिस ने तोड़ी गौ तस्करों की कमर, पिकअप से 5 मवेशी मुक्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।