Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दहेज में तीन लाख नगद व सिकड़ी नहीं मिलने पर विवाहित की हत्या कर शव किया गायब

दहेज की बलिवेदी पर एक और विवाहिता चढ़ा दी गई है। यह वाकया बगेन गोला थाना क्षेत्र के मनकी गांव का है। दहेज में तीन लाख रूपए नगद तथा सोना की सिकड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने तीन वर्ष पूर्व ब्याही गई एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस मामले में मृतका की मां के बयान पर बगेन थाने में पति-ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दहेज में तीन लाख नगद व सिकड़ी नहीं मिलने पर विवाहित की हत्या कर शव किया गायब

- बगेन थाना क्षेत्र के मनकी गांव का है मामला, मृतका के मां के बयान पर पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

दहेज में तीन लाख नगद व सिकड़ी नहीं मिलने पर विवाहित की हत्या कर शव किया गायब

दहेज की बलिवेदी पर एक और विवाहिता चढ़ा दी गई है। यह वाकया बगेन गोला थाना क्षेत्र के मनकी गांव का है। दहेज में तीन लाख रूपए नगद तथा सोना की सिकड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने तीन वर्ष पूर्व ब्याही गई एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस मामले में मृतका की मां के बयान पर बगेन थाने में पति-ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका पूनम देवी पिता शिवमंगल सिंह का मायके भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के चौबेपुर बम्हवार गांव में है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। 

दहेज में तीन लाख नगद व सिकड़ी नहीं मिलने पर विवाहित की हत्या कर शव किया गायब

इस संबंध में बगेन पुलिस को दिए आवेदन में उसकी मां कमला देवी ने जिक्र किया है वह अपनी बेटी पुनम की शादी तीन वर्ष पूर्व मनकी गांव के सिद्धनाथ सिंह के बेटे संतोष सिंह के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले उससे दहेज में तीन लाख रूपए नगद तथा सोने की सिकड़ी की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। शनिवार की रात पूनम ने अपने पिता को फोन कर ससुराल वालों की प्रताड़ना की जानकारी दी थी तथा यह भी आशंका जताई थी कि पैसा और सिकड़ी नहीं देने पर उसकी हत्या भी की जा सकती है।

दहेज में तीन लाख नगद व सिकड़ी नहीं मिलने पर विवाहित की हत्या कर शव किया गायब

कमला ने बताई है कि वह सुबह में अपने बेटे को उसके ससुराल मनकी भेजी तो ससुराल वालों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है तथा शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया है। कमला ने बताई है कि ससुराल वाले ही उसकी हत्या कर शव को गायब किए है। उसने उसके पति, ससुर, सास समेत अन्य परिजनों को आरोपित किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के ससुराल के बाद से ससुराल वाले फरार हो गए है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।