Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नया भोजपुर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की भारी खेप जब्त की। पुलिस को यह सफलता थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप फोरलेन पर चलाई गई विशेष वाहन जांच अभियान में मिली हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर मौके से फरार हो गया। जब्त शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

-- आठ लाख की खेप पकड़ाई, अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा तस्कर

केटी न्यूज/डुमरांव

शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नया भोजपुर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की भारी खेप जब्त की। पुलिस को यह सफलता थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप फोरलेन पर चलाई गई विशेष वाहन जांच अभियान में मिली हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर मौके से फरार हो गया। जब्त शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरी की ओर से एक चारपहिया वाहन भारी मात्रा में शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और लेवाड़ के समीप फोरलेन पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार पुलिस की नजर में आई। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

संदेह गहराते ही पुलिस ने तत्काल वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी को अचानक रोक दिया तथा वह वाहन से उतर खेतों के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने देर रात तक खेतों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आया।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

-- कार से शराब की भारी खेप बरामद

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब की दर्जनों पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर यह मात्रा 459 लीटर निकली। पुलिस ने पूरी खेप और वाहन को जब्त कर थाना ले आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शराब की सप्लाई किसी बड़े नेटवर्क के जरिए शहरों में होनी थी।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

-- तस्करी गिरोह की तलाश तेज

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जब्त क्रेटा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही शराब की पेटियों पर अंकित बैच नंबर और अन्य डिटेल की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह खेप कहां से आई और किसे पहुंचाई जानी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्तर पर मामले की तहकीकात कर रही है और तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि उक्त कार चोरी की हो सकती है। बहरहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

-- शराबबंदी के बीच चुनौती

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी ट्रक, कभी कार तो कभी मोटरसाइकिल से शराब की ढुलाई की जाती है। पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन तस्करी की यह चेन टूट नहीं पा रही है। ताजा बरामदगी से यह साफ है कि तस्कर अब भी सक्रिय हैं और पुलिस को लगातार चौकसी बनाए रखनी होगी।

पुलिस का शिकंजा, क्रेटा कार से 459 लीटर विदेशी शराब जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।