दहेज में बाइक नही मिली बाइक तो मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

दहेज में बाइक नही मिली बाइक तो मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

- तीन माह पूर्व हिन्दु रिति-रिवाज से हुई थी शादी

केटी न्युज/ब्रह्मपुर 

दहेज में बाइक नही मिली तो शादी के तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर रविवार को महिला थाना बक्सर में एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही महिला थाना इंसाफ दिलाने के लिए कार्रवाई में जुट गई है।  थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि 14 दिसम्बर 2022 को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव के स्व. हरेराम पांडेय के पुत्री रुबी पांडेय की शादी बगेन गोला थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के यमुना ठाकुर के पुत्र पिंटु ठाकुर से हुई।

रूबी के ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर मामले को सलटाने का प्रयास किया गया। मामला नहीं सलटने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। विवाहिता ने मामले में पति के साथ सास, ससुर, भैसुर, देवर, जेठानी, देवरानी समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।