Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा हेल्‍थ एटीएम मशीन : एमएलसी

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा हेल्‍थ एटीएम मशीन : एमएलसी
कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते एमएलसी

केटी न्यूज/गाजीपुर

जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन का लोकार्पण एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया! इस अवसर पर एमएलसी चंचल सिंह ने कहा कि हेल्‍थ एटीएम मशीन जिले के स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओ में मील का पत्‍थर साबित होगी, इससे लाखो गरीब लोग लाभान्वित होगें। उन्‍होने कहा कि योगी सरकार ने सबसे ज्‍यादा ध्‍यान स्‍वास्‍यथ्‍य सेवाओ पर दिया है। प्रदेश के लगभग हर जिलो में मेडिकल कालेज खोलने का लक्ष्‍य है जो करीब-करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

मेडिकल कालेज बनने के बाद गाजीपुर में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बढी है, पहले ओपीडी में ढाई सौ से तीन सौ मरीज प्रतिदिन आते है, अब 2500 से 3 हजार के बीच प्रतिदिन मरीज नि:शुल्‍क इलाज के लिए सरकारी अस्‍पताल में आते है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जी,सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव, मरदह प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख विजय यादव, होकडु सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमएस राजेश सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, जिला अस्पताल में साइकिल चोरी होने की शिकायत पर पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता भी दी गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।