Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये किसान : डीएम

किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये किसान : डीएम

केटी न्यूज/ गाजीपुर

 क्राॅप कटिंग प्रयोग के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। क्राॅप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एवं अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में आज डीएम आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे ग्राम अतरौली तहसील सदर में शिवमुनि के खेत में धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान 43.03 वर्ग मीटर या 0.0043 हेक्टेयर खेत में क्राॅप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 23.130 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 53.14 क्विंटल उपज जनपद में पैदावार अनुमानतः लगाया गया।

जिलाधिकारी ने किसानों को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रों पर धान बेचने की सलाह दी जिससके उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय सिंह, तहसीलदार अभिषेक राय, ग्राम प्रधान दीना नाथ उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।