Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

राजपुर थाना क्षेत्र के हेठुवा स्थित सिसराढ़ पुल के पास दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे व युवक को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना 32 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। इधर, फायरिंग करने के बाद गोलीबारी करने वाले फरार हो गए।

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

- गुरूवार की दोपहर सिसराढ़ पुल के पास की है घटना, पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच हुआ था विवाद

केटी न्यूज/बक्सर 

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

राजपुर थाना क्षेत्र के हेठुवा स्थित सिसराढ़ पुल के पास दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे व युवक को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना  32 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। इधर, फायरिंग करने के बाद गोलीबारी करने वाले फरार हो गए। इधर, गोली की आवाज सुन खेत मे काम कर रहे किसान भागने लगे। वही उसके परिजन पहुंच घायल युवक को उठा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहा स्थिति चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

वही सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहंुची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि एक घर से तीन रायफल, एक बंदूक, देशी कट्टा, पिस्टल तथा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे है। मिली जानकारी के अनुसार बहुआरा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य खेत की सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर से बोरिंग तक तार बिछाने का काम कर रहे थे। सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे तभी लगभग 12.00 बजे दिन में दो बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन लोग सिसराढ़ पुल के पास पहुंचे व शिवम को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

इस घटना में शिवम को छाती, बांह एवं कंधे पर तीन जगह गोली लग गयी। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन खेत पर काम कर रहे लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग काम छोड़कर अपने घर की ओर भागने लगे। वही, शिवम के साथ घर के अन्य सदस्य व अन्य लोग वहां पहुंचे, जहा से उसे उठा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिंताजनक हालात होने से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

और जांच शुरू कर दी। वही, जख्मी युवक के परिजनों से घटना के संबंध जानकारी ली, और गोली मारने वालों के धर-पकड़ के अभियान शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर एसडीपीओ धीरज कुमार भी पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल आधा दर्जन लोगों को पकड़ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी इस गांव में लाल मोहर सिंह एवं शिव शंकर सिंह के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जमकर लाठी डंडे चला था। इस मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वरदात, भरी दोपहरी युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, छह हिरासत में, हथियार व कारतूस बरामद

तब तक इस घटना ने एक बार फिर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना दिया है।  थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इनलोगों के बीच नाली को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।  पकड़े गए लोगों के पास से राइफल का बैरल एवं बॉडी बरामद की गई है। अभी भी इनसे पूछताछ की जारी है। जिनके आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।