घर में घुस विधवा महिला पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार अरियाव गांव निवासी सीता देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते नौ मई को गांव के ही अंकुश कुमार वर्मा उर्फ राज ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना में महिला को चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों द्वारा उनका उपचार कराया गया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा पहले भी उन्हें परेशान किया जाता रहा है। घटना के बाद महिला और उसके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।इधर, कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने सीता देवी के बयान के आधार पर अंकुश कुमार वर्मा उर्फ राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

